Download App from

एक लाख का इनामी बदमाश यूपी से धराया, नाम बदलकर रह रहा था

बेगूसराय। जिले के विभिन्न थाने में दर्ज हत्या व हथियार रखने समेत कई मामलों में वांछित एक लाख का इनाम अपराधी मुनी लाल उर्फ मुन्ना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बेगूसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गौतमबुद्धनगर के बिशनपुरा गांव से गिरफ्तार किया। वह करीब तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि अपराधी सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही का निवासी है। इधर, लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नाम बदलकर सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के बिशनपुरा में रह रहा था।

मुखबिर से सूचना के बाद लोकेशन की जानकारी मिली
अपराधी मुन्ना की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से उसके गौतमबुद्धनगर में छिपे होने की सूचना मिली। बेगूसराय के एसपी ने इसकी जानकारी गौतमबुद्धनगर के एसपी को दी। अपराधी के लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया। अपराधी कहीं भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

भूमि विवाद में पड़ाेसी की हत्या की थी
पूछताछ में अपराधी ने पुलिस को बताया कि भूमि विवाद के कारण उसने भाइयों के साथ मिलकर 23 फरवरी 2021 को पड़ोसी शत्रुघ्न की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साल 2022 में शराब के धंधे में झगड़ा होने पर उसने पिंटू नामक व्यक्ति की भी हत्या की थी। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना नाम बदलकर मनीष कर लिया था। लखनऊ एसटीएफ ने उसे बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x