Download App from

सावन की तीसरी सोमवारी को छुटि्टयाें की बारिश, बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए अगस्त से दिसंबर तक 6 छुटि्टयां और बढ़ीं

बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने बताया कि शिक्षकों के लिए अगस्त से दिसंबर तक 6 छुटि्टयां बढ़ाई गई हैं।

पटना | बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब रक्षाबंधन, तीज और जितिया पर छुट्टियां मिलेंगी। असल में बीते वर्ष छुट्टी में हुई कटौती को लेकर शिक्षकों में काफी रोष था। शिक्षक छुट्टियां बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के सिद्धार्थ ने कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद 6 छुट्टियां बढ़ाई गईं। पांच त्योहारों के लिए शिक्षकों को 6 दिन की छुट्टी दी गई है। रक्षाबंधन और तीज-जितिया जैसे त्योहार में भी पिछले वर्ष विद्यालय खुले रहे थे, लेकिन इस बार विद्यालय बंद रहेंगे।

ये नई छुटि्टयां मिलीं, इस दिन विद्यालय बंद रहेंगे
माध्यमिक शिक्षा के निदेशक वैद्यनाथ यादव ने पत्र जारी करते हुए बताया है कि सावन के अंतिम दिन अथवा रक्षाबंधन 19 अगस्त को 1 दिन की छुट्टी, हरतालिका तीज व्रत के लिए 6 और 7 सितंबर की छुट्टी, 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की छुट्टी, 25 सितंबर को जीउतिया व्रत की छुट्टी और 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा आठवां गुरु नानक जयंती के मौके पर एक दिन की छुट्टी स्वीकृत की गई है।

देखिए छुटि्टयों की लिस्ट (बढ़ाई गई छुट्‌टी क्रमांक 19 से अलग रंग में)

क्या था मामला
दरअसल, शिक्षा विभाग ने अगस्त 2023 को एक चिट्ठी जारी की थी। इसमें प्राथमिक शिक्षक से लेकर माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों में भारी कटौती कर दी गई थी। शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन, हरितालिका व्रत तीज, जिउतिया, विश्वकर्मा पूजा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भाई दूज, गुरु नानक जयंती जैसे कई पर कई त्योहारों पर छुट्टियां रद्द कर दी थी। वहीं दीपावली, दशहरा और छठ की छुट्टियों में भारी कटौती की गई थी। हालांकि शिक्षकों के भारी विरोध के बाद 4 सितंबर को विभाग के इस पत्र को निरस्त करते हुए छुटि्टयों में संशोधन किया था।

खगड़िया के शिक्षक पर हुई थी कार्रवाई

खगड़िया के मथुरापुर स्थित स्कूल में शिक्षक को राखी बांधती बहन। फाइल फोटो

पिछले साल रक्षाबंधन की छुट्‌टी नहीं थी। खगड़िया के मथुरापुर स्थित मीडिल स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार की बहन उन्हें राखी बांधने स्कूल पहुंचीं। बहन भागलपुर से आई थी। राखी बांधने के दौरान शिक्षक सुनील कुमार ने सरकार को खूब कोसा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

केके पाठक ने कहा था- 200 दिन की पढ़ाई जरूरी

केके पाठक की फाइल फोटो

शिक्षा विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव केके पाठक ने पत्र कर कहा था कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1-5) में कम-से-कम 200 दिन, मध्य विद्यालयों (कक्षा 6-8) में कम-से- कम 220 दिनों का कार्य दिवस होना जरूरी है।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
कृतिका
कृतिका
1 year ago

दशहरे से छठ तक की छुट्टी पर भी सरकार विचार करें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x