Download App from

यह देश सबका है, इसकी तरक्की के लिए सबको आगे आना चाहिए: महेन्द्र

यह देश सबका है और इसकी तरक्की के लिए सबको आगे आना चाहिए। ये बातें लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कहीं।
  • बाबूबरही में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसबीजेएम प्रोजेक्ट+2 बालिका उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
  • लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने कहा- देश प्रेम की भावना को जागृत करता है यह अभियान
  • स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत, झंडा गीत, नृत्य, नाटक, भाषण आदि का प्रदर्शन किया

मधुबनी (बाबूबरही) | यह देश सबका है और इसकी तरक्की के लिए सबको आगे आना चाहिए। इसी देश प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। ये बातें लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने एसबीजेएम प्रोजेक्ट+2 बालिका उच्च विद्यालय, भूपट्टी में कहीं। मौका था हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध कार्यक्रम का। इसका आयोजन भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय पूर्वांचल सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से किया गया था।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में जागरूकता बढ़ाना भी है। यह अभियान सभी भारतीय नागरिक को स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका देता है। वहीं एसबीजेएम प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत ने आजादी के 77 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस 2024 को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा और विकास कार्यों में सभी लोग हाथ बंटाएंगे।

तिरंगा यात्रा में समाजसेवियों ने भी भागीदारी दी

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों, क्षेत्र के समाजसेवियों, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, आयोजक संस्था के सहकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा कर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीत, झंडा गीत, नृत्य, नाटक, भाषण आदि का प्रदर्शन किया गया। हर घर तिरंगा चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा सेल्फी प्वांइट रहा आकर्षण का केंद्र रहा।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x