Download App from

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

औरंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली संगठन के एरिया कमांडर को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी समय से फरार चल रहा था।

औरंगाबाद | स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली संगठन के एरिया कमांडर को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार एरिया कमांडर की पहचान राजकिशोर यादव उर्फ करीमन उर्फ हलचल के रूप में हुई है। उस पर चार जिलों के अलग-अलग थानों में 22 मामले दर्ज हैं।
जिले की उपहारा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली राजकिशोर अपने गावं बुधई खुर्द आया है। सूचना पुख्ता होने के बाद टीम बनाकर इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस आने की भनक नक्सली को लग गई थी। वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ औरंगाबाद के गोह, हसपुरा, खुदवां, बंदेया, देवकुंड, रफीगंज, उपहारा थानों में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नवादा, गया और अरवल में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x