Download App from

टाउन हॉल के छत की सीलिंग गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर

नगर निगम के समीप स्थित टाउन हॉल में शनिवार की सुबह छत की सीलिंग गिर गई। हालांकि मजदूरों के मौके पर नहीं रहने के कारण जान-माल की क्षति नहीं हुई।

बेगूसराय | नगर निगम के समीप स्थित टाउन हॉल (दिनकर कला भवन) में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टाउन हॉल में इन दिनों जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मजदूर रिपेयरिंग के काम में जुटे हैं। शनिवार को भी मजदूर मंच की रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी दौरान दर्शक दीर्घा में अचानक छत की सीलिंग भरभराकर गिर गई। दर्शक दीर्घा के समीप किसी के नहीं रहने से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कलाकारों ने वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद विभाग के इंजीनियर ने मौके का मुआयना किया। इस संबंध में आशीर्वाद रंगमंडल के निदेशक अमित रौशन ने जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है। फैक्ट रंगमंडल के रेपेटरी चीफ चंदन कुमार वत्स ने कहा कि दिनकर कला भवन में ढंग से नहीं हो रहा है। प्रशासन अपनी निगरानी में काम कराए और मामले की जांच करे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
राजेश्वर राय
राजेश्वर राय
1 year ago

खबर की मांग फॉलोअप है.कार्य की प्राक्कलित राशि और परिमाण विपत्र के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं? इसकी जॉच परिणाम विपत्र के स्पेसिफिकेशंस और ध्वस्त छत(रूफ) की सामग्री की गुणवत्ता का मिलन से अंतर स्पष्ट होगा.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x