Download App from

चिराग ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया, पार्टी मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारेगी; इंद्रा देवी होंगी उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया।
  • केंद्रीय मंत्री बोले
  • बिहार फर्स्ट व बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी तभी बिहार से युवाओं का पलायन रुकेगा
  • जो कहते थे ‘चिराग’ बुझ गया, उनके लिए लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम ही जवाब
  • NDA में टूट की बात पर कहा कि विपक्ष का सपना है जो कभी पूरा नहीं होने वाला
  • भारत जब तीसरी अर्थव्यवस्था बने तो उसमें बिहार का भी महत्वपूर्ण योगदान हो

बेगूसराय | लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय के मैदान से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद किया। हालांकि चुनाव में अभी करीब एक साल का समय है। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट वाली सरकार के आने से ही प्रदेश से पलायन रुकेगा। आज युवा घर और गांव छोड़कर दूसरे राज्य जा रहे हैं। वहां उन्हें अपमान सहना पड़ता है। हम चाहते हैं कि प्रदेश विकास करे इसके लिए यहां उद्योग खुले, मटिहानी में उद्याेग खुले। 2020 में हमारी पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था। चुनाव में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया था। यह बात अलग है कि चुने गए जन प्रतिनिधि ने अपने व्यक्तिगत लोभ के कारण न तो हमारे नेता रामविलास पासवान के सिद्धांतों की चिंता की न उनके विचारों की परवाह की। इसलिए मैं चाहता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हमारी पार्टी के प्रत्याशी को यहां से विजयी होने का आशीर्वाद दे। उन्होंने लोगों से जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन सह लोजपा (आर) पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा देवी को चुनाव में वियजी दिलाने की बात कही।

NDA में टूट की अटकलों को सिरे से नकारा

जनता का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान।

चिराग ने विपक्ष की ओर से एनडीए में टूट के सवाल पर कहा कि यह विपक्ष का सपना है जो कभी पूरा नहीं होगा। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ है एकजुट है। न सिर्फ यह अगले पांच साल के लिए विधानसभा में सरकार बनाएगी बल्कि अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी। वर्ष 2029 में भी एनडीए गठबंधन से चुनाव लड़ेंगे और एनडीए की सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगा।

सुनिए क्या कहा चिराग ने :-

केंद्र में मुझे भी जिम्मेदारी मिली, बिहार को विकसित राज्य बनाना है

लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान से गुफ्तगू करते सांसद चिराग पासवान।

चिराग पासवान ने कहा, केंद्र में सरकार बनने के बाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी विकास की गति को तेजी से बढ़ा रहे हैं। इस बार भी जो बजट पेश किया गया उसमें बिहार को बहुत कुछ दिया गया है। केंद्र में मुझे भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। एक उद्देश्य के साथ सबसे विकसित राज्य बिहार को बनाना है। जब तक इस लक्ष्य के अनुसार बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट नहीं बनाएंगे, चैन की सांस नहीं लूंगा।

28 नवंबर की रैली में गांधी मैदान आने का आह्वान
जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि इस पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान का यह सपना था कि हर घर रोशन रहे। आज हमारे नेता स्व. रामविलास पासवान के सोच के कारण ही 2013 से 80 करोड़ भारत के गरीब लोगों को अनाज मिल रहा है। उन्हीं के सोच और विचारों को देखते हुए मैं और मेरे पति बालमुकुंद सिंह ने इस पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने लोगों से 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में आने का आह्वान किया।

जनता ने इस तरह से नारे लगाए :-

कार्यक्रम को इन लोगों ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव शहनवाज अहमद कैफी, पार्टी के वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सिंह, बखरी के पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान, महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिन्हा, सुरेंद्र कुमार विवेक आदि ने संबोधित किया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x