बेगूसराय | बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल बालक अंडर-17 प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। टीम ने तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में खुद को शीर्ष पर कायम रखा है। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय की धरती में असीम उर्जा है। बेगूसराय को बिहार में खेल की नर्सरी कहा जाता है। दिनकर की इस धरती पर इस तरह के राज्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होना महत्वपूर्ण है। कोरोना काल के बाद खेल विभाग का ऐसा आयोजन शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बेगूसराय ने कैमूर की टीम को 25-17 और 28-19 से हराया
बेगूसराय ने कैमूर को 25-17, 28- 19 से, सारण ने रोहतास को 25-9, 25- 19 से, मुंगेर ने बक्सर को 26-24, 25-22 से, पटना ने समस्तीपुर को 25-20, 25- 18 से, भागलपुर ने मुजफ्फरपुर को 30- 28, 25-18 से, भोजपुर ने पूर्णिया को 16-25, 25-19 एवं 15 -11 से, एकलव्य ने खगड़िया को 25-11, 25-13 से, पश्चिम चंपारण ने दरभंगा को 25-22, 20- 25, 15-13 से, गोपालगंज ने सीवान को 25-17, 25-20 से, जमुई ने नालंदा को 25-12, 25-23 से, बांका ने नवादा को 25-0, 25-0 से, मधुबनी ने अररिया को 25-0, 25-0 से, औरंगाबाद ने कटिहार को 18-25, 27-25,13-15 से, शेखपुरा ने गया को 25-19, 25- 21 से, बेगूसराय ने गोपालगंज को 25-8, 25-9 से, सारण ने पूर्वी चंपारण को 25-10, 25-11 से, बक्सर ने नवादा को 25-0, 25-0 से, पटना ने अररिया को 25-0, 25-0 से, भागलपुर ने औरंगाबाद को 25-13, 25-14 से, भोजपुर ने गया को 25-16, 25-14 से, एकलव्य ने सहरसा को 25 -10, 25-9 से जहानाबाद में दरभंगा को 25- 11, 25-14 से, बेगूसराय ने सीवान को 25-13,25 -18 से, सारण ने नवादा को 25-13, 25- 15 से हराया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी कृष्ण कुमार एवं तकनीकी के रूप में अमन कुमार, शुभम कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, रामाज्ञा सिंह एवं जिले के शारीरिक शिक्षक नितेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक ब्रजेश कुमार, गौरव भारद्वाज, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।