Download App from

Dandiya Night : जयपुर का डांस ग्रुप सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में मचाएगा धमाल, बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाएगी

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में 6 अक्टूबर को डांडिया उत्सव आयोजित है। गरबा नाइट में जयपुर का डांस ग्रुप धमाल मचाएगा। जमा राशि से बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाएगी।
  • आर्यभट्‌ट कोचिंग, यूकाे बैंक मारवाड़ी मुहल्ला से भी कूपन ले सकते हैं
  • 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
  • 2 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए
  • 8404900550 और 8404900549 नंबर पर कॉल कर अपनी बुकिंग कराएं

बेगूसराय (वि.)| खुशियां बांटने का त्योहार है दशहरा। प्यार बांटने का त्योहार है दशहरा। बाढ़ पीड़ितों के बीच इन्हीं प्यार और खुशियों को बांटने के लिए सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, जीडी कॉलेज के पीछे 6 अक्टूबर को डांडिया महासंगम उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बिगेस्ट गरबा नाइट में जयपुर का डांस ग्रुप धमाल मचाएगा। डांडिया नाइट सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल कैंपस में होगा। डांडिया नाइट के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें भाग लेने के लिए आपको 300 रुपए (2 व्यक्ति) रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

ड्रेस कोड : महिलाओं के लिए घाघरा-चोली और पुरुषाें के लिए कुर्ता-पजामा
डांडिया महासंगम उत्सव में भाग लेने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। महिलाएं घाघरा-चोली और पुरुष कुर्ता-पाजामा पहनकर आएंगे। अगर आप इस महोत्सव में बिना डांडिया स्टिक के आ जाते हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं। आप आयोजन स्थल पर ही मामूली राशि 25 रुपए में 2 स्टिक मिलेगा। इसे खरीद कर आप गरबा का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां स्वादिष्ट स्नैक्स, ड्रिंक्स, फूड और सभी व्रतियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था रहेगी। खाने का कोई भी आइटम 50 रुपए में मिलेगा। इसलिए बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए अपना योगदान दें। परिवार और दोस्तों के साथ इस उत्सव का हिस्सा बनें और यादगार बनाएं।

रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस और IMA की रहेगी भागीदारी
आयोजक के अनुसार, इस विशेष आयोजन में इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसाइट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जैसे और कई संगठनों की भागीदारी रहेगी। इस डांडिया नाइट का आयोजन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम से जो भी धनराशि जमा होगी, उससे बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाएगी। तो बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा कम कर उनको खुशियां प्रदान करने लिए आप आगे आएं। साथ मिलकर नाचें, गाएं और मदद का हाथ बढ़ाएं।

इन जगहों से कूपन हासिल करें
आयोजक के अनुसार, डांडिया महासंगम उत्सव में भाग लेने के लिए कूपन सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के अलावा लोहियानगर स्थित आर्यभट्‌ट कोचिंग संस्थान, मारवाड़ी मुहल्ला स्थित यूको बैंक और महिला समाजसेवी सरिता सुल्तानियां से प्राप्त कर सकते हैं। आप 8404900550 और 8404900549 नंबर पर भी कॉल करके अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x