Download App from

टूटी पटरी पर से गुजरी वैशाली एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

मंगलवार को बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर दनौली फुलवरिया एवं लाखो स्टेशन के बीच सुबह पटरी टूट गई। इस टूटी पटरी पर ही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई।

बेगूसराय | मंगलवार को बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर दनौली फुलवरिया एवं लाखो स्टेशन के बीच सुबह पटरी टूट गई। इस टूटी पटरी पर ही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, नहीं तो यात्रियों की जान संकट में आ जाती। पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक रूट बाधित रहा। रेलवे फाटक नंबर 41 के पास स्थित किलोमीटर संख्या 154/5-7 पर रेलवे ट्रैक क्रेक होने की बताई जा रही है।

वैशाली एक्सप्रेस के बाद इसी पटरी से गुजर रही तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोका गया। ट्रेन परिचालन बाधित होने पर राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

सूचना पर पहुंची पीडब्ल्यूआई की टीम ने जांच के बाद 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के गुजरने की अनुमति दी। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। सूत्रों ने बताया कि रेलवे ट्रैक क्रेक होने की सूचना इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी द्वारा ही दनौली स्टेशन को दी गई थी।

Picture of Shekhar

Shekhar

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x