Download App from

करियर : 2025 से जेईई मेन्स एग्जाम पैटर्न में होगा बदलाव, सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्न खत्म; अब सभी 5 सवालों को हल करना अनिवार्य

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं।

दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से पांच क्वेश्चन हल करने होते थे। NTA ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया।

पैटर्न में क्यों किया गया बदलाव 
NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं।

सेक्शन बी के 3 पेपर में होगा बदलाव
जेईई मेन्स 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच सवालों को हल करना होगा।

जेईई मेन्स का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा
NTA ने आगे कहा कि जेईई मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

अब कैसा होगा एग्जाम पैटर्न
इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम JEE मेन्स में तीन पेपर होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे की परीक्षा में कुल 90 क्वेश्चन होते हैं। सभी के 30-30 सवाल होते हैं। पेपर A में हर सब्जेकट में 20 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) होते हैं, जबकि पेपर बी में 10 न्यूमेरिकल क्वेश्चन होते हैं। अब नए पैटर्न के तहत सेक्शन बी में 10 से घटकर 5 सवाल होंगे और सभी क्वेश्चन कंपलसरी होंगे।

पैटर्न में बदलाव से कटऑफ में आएगी कमी 
जेईई मेन्स एंट्रेंस एग्जाम के क्वेश्वन पेपर में अब विकल्प नहीं होने के कारण कैंडिडेट के लिए स्कोर करना पहले से मुश्किल होगा। इससे क्वालीफाइंग-कटऑफ में कमी जरूर आएगी।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x