Download App from

सामूहिक आदर्श विवाह जरूरी ताकि गरीबों का कंधा आर्थिक बोझ से नहीं झुके : उपेंद्र प्रसाद

दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज समाज के दीमक हैं। इसका समाज से उन्मूलन जरूरी है। ये बातें पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने सर्व गोत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में कही।

बेगूसराय | दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज समाज के दीमक हैं। इस दीमक का समाज से उन्मूलन जरूरी है ताकि गरीब लोगों का कंधा आर्थिक बोझ से झुका नहीं रहे। ये बातें पूर्व महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकी ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति के तत्वावधान में रविवार को सर्व गोत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आदर्श एवं विधवा विवाह को भी बढ़ावा देंगे। सामाजिक रूढ़ीवादिता को खत्म करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। बैठक की शुरुआत महर्षि परशुराम के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पंडित बलभद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यक्रम शुरू करने का आह्वान किया।

जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत : सुधीर सिंह
बैठक में दिनकर सेवा संस्थान, जमशेदपुर के संयोजक सुधीर सिंह ने सामूहिक विवाह एवं उपनयन के निमित्त कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उपनयन एवं सामूहिक विवाह के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। साथ ही हर क्षेत्र से लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। इससे खंडित समाज एकसूत्र में जुड़ेगा।

संगठन को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी
प्रो. दशरथ सिंह ने कहा कि इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए बेगूसराय जिले के हर गांव से 2-2 सदस्यों को जाेड़ने की जरूरत है। उन्होंने संस्था को इस कार्य में सहयोग करने के उद्देश्य से 1 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। डॉक्टर कांति मोहन ने कार्यक्रम की सराहना की और समिति से आजीवन जुड़ने के लिए 5001 रुपए प्रदान किए। छौड़ाही से आए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सांगठनिक व्यवस्था के सूत्रों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

यह पुनीत कार्य, यथासंभव सहयोग करूंगा : विधायक
विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि यह पुनीत कार्य है और मैं इस कार्य में यथासंभव सहयोग दूंगा। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह एवं संचालन समिति के महासचिव रामबाबू सिंह ने किया। नगर विधायक कुंदन कुमार ने मंचासीन अतिथियों एवं दर्शक दीर्घा में मौजूद अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। वहीं समिति के वरीय सदस्यों ने विधायक कुंदन कुमार को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर आभार प्रकट किया। बैठक को विद्योतमा देवी, चितरंजन सिंह, पुष्कर प्रसाद सिंह, राजकिशोर शर्मा, रामकुमार सिंह महंत, अशोक कुमार सिंह, कार्तिक प्रसाद सिंह, कन्हैया कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x