- समस्तीपुर का सुभाष झा है लूटकांड का मास्टरमाइंड
- सुभाष झा के अलावे दो और अब तक हैं फरार
- लूटकांड में बेगूसराय, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बदमाश शामिल
बेगूसराय | 21 अक्टूबर को शहर के पटेल चौक स्थित PP Jewellers में दिनदाहड़े 35 लाख के जेवर लूटकांड मामले में बेगूसराय पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो बदमाश घटना वाले दिन ही मौके पर पकड़े गए थे। लूटकांड का मास्टरमाइंड समस्तीपुर िनवासी सुभाष झा है। सुभाष के अलावा दो और बदमाश अब तक फरार चल रहे हैं। पुलिस और STF उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने सर्वोदय नगर में किराये पर मकान लिया था। रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया।
बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि लुटेरों की निशानदेही के आधार पर सर्वोदयनगर से मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गांव निवासी अभिषेक कुमार झा को दबोचा गया। उसके पास से एक डायरी, एक गोली व एक मोबाइल मिला। मोबाइल व डायरी के आधार पर अन्य तीन बदमाशों को अलग-अलग लोकेशन से दबोचा गया। लूटे गए आभूषण की बरामद की नहीं हुई है, लेकिन जल्दी उसकी भी रिकवरी कर ली जाएगी।
इन चार शातिरों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गांव निवासी तारकेश्वर झा का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ चंदन झा, साहेबपुरकमाल थाना के सनहा पुरबारी निवासी नारायण झा का पुत्र संजय कुमार झा उर्फ सोनू, नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी योगेन्द्र झा का पुत्र आनंद भारती व दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के बीहट मउ निवासी प्रवीण कुमार झा का पुत्र सौरभ कुमार झा का नाम शामिल है। जबकि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहा थाना क्षेत्र का बेटा शम्मी कपूर और नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी छोटू कुंवर उर्फ छोटेलाल कुंवर को घटना वाले दिन ही पकड़ा गया था।
इस लूटकांड में तीन प्राथमिकी दर्ज
एसपी ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में लूट मामले में दुकानदार की लिखित शिकायत पर 35 लाख के जेवरात लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज की गई है। लूटकांड का वीडियो फुटेज देखने से लगता है कि सरगना को अधिक जेवर हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि अन्य फुटेज का अध्यन किया जा रहा है। जबकि पुलिस की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
संबंधित खबर :-
