Download App from

POLITICS : बिहार पलायन मजदूरों का राज्य न होकर विकसित औद्योगिक प्रदेश बने : संजय

जन सुराज की बेगूसराय नगर निगम के संगठन घोषणा कार्यक्रम ट्रैफिक चौक स्थित जेम्स होटल के सभागार में हुई। दिनकर भारद्वाज को अिभयान समिति का नगर संयोजक बनाया गया।
  • जन सुराज पार्टी की बेगूसराय नगर निगम संगठन की घोषणा
  • सरकार बनी तो वृद्धा पेंशन 400 से बढ़ाकर 2000 करेंगे

बेगूसराय | जन सुराज पार्टी की बेगूसराय नगर निगम के संगठन घोषणा कार्यक्रम ट्रैफिक चौक स्थित जेम्स होटल के सभागार में संपन्न हुई। राज्य समिति सदस्य संजय गौतम ने कहा कि वह दिन आ गया है कि बिहार में रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा, कृषि आधारित विकास पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। बिहार सिर्फ पलायन मजदूरों का राज्य न रहे बल्कि विकसित औद्याेगिक प्रदेश के रूप में इसकी पहचान हो। अधिवक्ता रजनीश कुमार ने कहा कि जनसुराज की सरकार में वृद्धा पेंशन 400 की जगह 2000 किया जाएगा। राज्य महिला समिति सदस्य कामिनी कुमारी ने कहा कि महिलाओं को सही सम्मान जन सुराज पार्टी में मिल रहा है। 40 सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। सभा का संचालन संगठन महासचिव तुफैल अहमद खान ने किया।

सांगठनिक चुनाव होने तक इन्हें पदाधिकारी बनाया गया
बैठक में सांगठनिक चुनाव होने तक पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार, संगठन महासचिव विजय कुमार साह, महिला अध्यक्ष निशा कुमारी, युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार जबकि मनोज कुमार, मणिभूषण, कैलाश राम, मंजू कुमारी, डॉ रजनी बरनवाल, प्रिया गोयनका, सूर्य प्रकाश हिसारिया, रौशन कुमार, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, मशरूल आलम को प्रवक्ता बनाया गया।

दिनकर भारद्वाज बनाए गए नगर संयोजक


पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण अभियान समिति के नगर संयोजक के रूप में शहर के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर भारद्वाज का चुनाव किया गया। इनके साथ चार सदस्यीय अभियान समिति भी बनाई गई जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद, मंजूर आलम, मणिभूषण प्रसाद तथा प्रिंस कुमार शामिल हैं। नगर संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर दिनकर भारद्वाज ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशांत किशोर एवं राज्य अध्यक्ष मनोज भारती के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जन सुराज एवं प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर राजनीति में आए हैं और बिहार को बदलने के सपने में अपना कंधा देना चाहते हैं।

बैठक में इन लोगों की उपस्थिति रही


बैठक में जन सुराज के कई नेता शामिल हुए जिसमें राज्य समिति सदस्य संजय गौतम अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, राज्य अभियान समिति के सदस्य अजीत गौतम एवं त्रिभुवन कुमार राय, जन सुराज की महिला राज्य समिति सदस्य और पूर्व सदर प्रखंड प्रमुख रीता सिंह, संविधान सभा के सदस्य एवं पूर्व मुखिया सुरेंद्र सहनी एवं डॉ संजय कुमार पासवान, अभियान समिति संयोजक राम नंदन पासवान, बरौनी उप प्रमुख रूपम कुमारी, बेगूसराय जिला सचिव रामसागर चौधरी बेगूसराय प्रंखड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा सुराज सदर प्रखंड युवा अध्यक्ष अगम कुमार, विक्रमपुर के मुखिया रमेश सिंह, बेगूसराय के डॉ रंजन कुमार चौधरी, सोमेश चौधरी, बिंदु सिंह आदि उपस्थित थे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x