- राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी, दो साल का होगा कार्यकाल
- 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं विनय कुमार
- IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है
- ADG लॉ एंड ऑर्डर और ADG CID रह चुके हैं
पटना | बिहार के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ। सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज की छुट्टी कर दी है। 1991 बैच के IPS विनय कुमार को नया DGP बनाया गया है। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। गृह विभाग की ओर देर शाम जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि वे 14 दिसंबर को पदभार संभालेंगे।
CID में भी सेवाएं दे चुके हैं विनय कुमार
विनय कुमार ADG लॉ एंड ऑर्डर और ADG CID जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विनय कुमार को ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम भेजा
राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा है। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाए गए हैं। आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को डीजीपी बनाया गया था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था।
जितेंद्र सिंह गंगवार निगरानी के डीजी बने
सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। आज इनकी पोस्टिंग कर दी गई।
सरकार की ओर से जारी आदेश