Download App from

Nikita Singhania Arrested : अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया गुरुग्राम से गिरफ्तार, सास और साले को प्रयागराज से पकड़ा

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से जबकि सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया।
  • अतुल सुभाष ने खुदकुशी करने से पहले रिकॉर्ड किया था 80 मिनट का वीडियो
  • अतुल ने अपनी पत्नी पर ही नहीं, बल्कि फैमिली कोर्ट की जज पर लगाए थे गंभीर आरोप
  • अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की रहने वाली निकिता से हुई थी
  • अतुल सुभाष बेंगलुरु में थे इंजिनियर, पत्नी ने किया था केस
  • एक के बाद एक कई केस से प्रताड़ित थे अतुल सुभाष

गुरुग्राम/एजेंसी | बेंगलुरु में एआइ इंजीनियर रहे अतुल सुभाष खुदकुशी केस में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। निकिता की गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है जबकि सास और साले को प्रयागराज से पकड़ा गया। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आरोपी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआइ ने यह जानकारी बेंगलुरु के डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन शिवकुमार के हवाले से दी है।

अतुल सुभाष । फाइल फोटो

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा और भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आत्महत्या से पहले, अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट और करीब 80 मिनट का वीडियो बनाया था।

निकिता ने ये आरोप लगाए थे
जानकारी के अनुसार, निकिता सिंघानिया ने 2022 में अतुल सुभाष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने अतुल पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अतुल सुभाष ने पति-पत्नी के रिश्ते को “जानवर की तरह” माना और उनके परिवार से दहेज की मांग की, जिससे उनके पिता को स्ट्रोक आया और उनकी मौत हो गई। वहीं अतुल के पिता पवन कुमार ने भी बताया कि उनका बेटा मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने कभी अपने परिवार को इस संबंध में नहीं बताया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x