Download App from

Ustad Zakir Hussain का निधन : अमेरिका में ली अंतिम सांस, एक साथ जीते थे तीन ग्रैमी अवार्ड

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। वे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे।

सैन फ्रांसिस्को/एजेंसी | मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। वे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी की वजह से हुआ है। बताया गया कि जाकिर हुसैन का ब्लड प्रेशर भी ठीक नहीं चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर 15 दिसंबर की सुबह उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।

2023 में पद्म विभूषण सम्मान पाते जाकिर हुसैन। एजेंसी

पिता से सीखी थी तबले की ‘जादूगरी’

पिता के साथ तबले पर संगत करते उस्ताद जाकिर हुसैन। एजेंसी

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को हुआ था। उनके पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई। ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की। उनकी शादी एंटोनिया मिनीकोला से हुई, जो एक कथक डांसर और शिक्षिका रहीं। इन दोनों की दो बेटियां हैं – अनीसा कुरैशी और इजाबेला कुरैशी। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे।

फिल्में भी की, पिता चाहते थे संगीत पर ध्यान दे

जाकिर हुसैन ने जब ग्रैमी अवार्ड जीता था। क्रेडिट- एजेंसी

जाकिर हुसैन को फिल्म मुगल ए आजम (1960) में सलीम के छोटे भाई का रोल भी ऑफर हुआ था, लेकिन पिता को उस वक्त यह मंजूर नहीं था। वे चाहते थे कि उनका बेटा संगीत पर ही ध्यान दे। बाद में उन्होंने 1983 में हॉलीवुड मूवी हीट एंड डस्ट से डेब्यू किया था। इस फिल्म में शशि कपूर ने भी काम किया था। जाकिर हुसैन ने 1998 की एक फिल्म साज में भी काम किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शबाना आजमी थीं। जाकिर हुसैन ने इस फिल्म में शबाना के प्रेमी का किरदार निभाया था।

11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट
जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था। जाकिर हुसैन का सम्मान दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी करता था। 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। जाकिर हुसैन पहले इंडियन म्यूजिशियन थे, जिन्हें यह इन्विटेशन मिला था।

परिवार वालों को बताए बिना शादी की थी, इतालवी-अमेरिकी हैं एंटोनिया मिनेकोला

जाकिर हुसैन और उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला – फोटो : इंस्टाग्राम @zakirhq9

लोगों के दिलो पर राज करने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन के दिल पर उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला राज करती थीं। उनके प्यार में उन्होंने खुद को भारतीय रंग में रंग लिया। एंटोनिया मिनेकोला एक कथक डांसर हैं। वह इतालवी-अमेरिकी हैं और वह 70 के दशक के अंत में कैलिफोर्निया के बे एरिया में जाकिर से मिली थीं। डांसर के अलावा वह एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। एंटोनिया, मशहूर दिवंगत सितारा देवी की शिष्या थी और उन्हीं से डांस की कला सीखी थी। जाकिर हुसैन ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने परिवार को बताए बिना शादी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद रीति रिवाज के साथ उन्होंने शादी की।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x