Download App from

निषाद जाति साहस का प्रतीक, वन नेशन वन एजुकेशन से समाज व देश का होगा विकास

एकलव्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में समाजसेवी कैलाश सहनी ने कहा कि केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन के बदले पहले वन नेशन वन एजुकेशन लागू करे।
  • 30 मेधावी बच्चे व नवचयनित 25 सरकारी कर्मियों को किया गया सम्मानित
  • एकलव्य फाउंडेशन की ओर से निषाद समाज के 5वें राज्य स्तरीय मिलन समारोह किया गया आयोजन

बेगूसराय | कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षित होता है। हमें हर हाल में बच्चों को पढ़ाना चाहिए। निषाद समाज में अभी भी शिक्षा का स्तर बेहतर नहीं हो पाया है। हमें आगे बढ़ना होगा। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में निषाद जाति के युवा पढ़ाई कर सरकारी नौकरी पा रहे हैं, यह अच्छी बात है। ये बातें बाघा सामुदायिक भवन में शिवहर के प्रो. लक्ष्मण सहनी ने कहीं। अवसर था एकलव्य फाउंडेशन की ओर से निषाद समाज के 5वें राज्य स्तरीय मिलन समारोह का। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से निषाद समाज के 30 मेधावी बच्चे व नवचयनित 25 सरकारी कर्मियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई।

मिलन समारोह में सम्मानित लोग।

सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे
कार्यक्रम में वर्ष 2024 में बीपीएससी से चयनित शिक्षक व अन्य सरकारी सेवा में जाने वाले 25 व मैट्रिक व इंटर में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 30 मेधावी बच्चों को अंगवस्त्र, कलम, डायरी व किताब देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक व बच्चों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही आयोजक मंडल को दिल से धन्यवाद किया। कार्यक्रम को मौके पर समस्तीपुर के जीवछ सहनी, जिला कला संस्कृति प्रभारी श्याम कुमार सहनी, शिक्षक अरविंद कुमार चौधरी, जेई रंजीत सहनी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार सहनी ने और मंच संचालन शिक्षक सुकुमार सहनी व शिक्षक चंद्रशेखर सहनी ने किया।

मिलन समारोह के दौरान मौजूद अलग-अलग जिले से आए निषाद समाज के लोग।
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x