Download App from

Pravasi Bharatiya Samman : इस बार 23 देशों की 27 हस्तियों को मिलेगा सम्मान

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

नई दिल्ली/एजेंसी | ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवसाय समेत कई अन्य क्षेत्रों में प्रवासी भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है। इस साल करीब 27 विभूतियों का चयन हुआ है। ये 27 लोग अलग-अलग 23 देशों में रहते हैं। बताते चलें कि सम्मेलन का उद्घाटन 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जबकि सम्मेलन की शुरुआत 8 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस के साथ होगी। मुख्य अतिथि के रूप में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू शामिल होंगी।

उपराष्ट्रपति धनखड़ हैं अवॉर्ड कमेटी के अध्यक्ष
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अध्यक्ष के रूप में और विदेश मंत्री एस जयशंकर उपाध्यक्ष के रूप में शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित सदस्य इस समिति का हिस्सा थे, जिन्होंने नामांकनों की समीक्षा की और सर्वसम्मति से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया।

मुंबई से 5 डबल डेकर बसें मंगवाई गईं
मेहमानों के लिए मुंबई से 5 डबल डेकर बसें और 10 प्रीमियम बसें मंगवाई गई हैं। इन बसों से अतिथियों को ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल कलिंग युद्ध स्थली, पुरी जगन्नाथ मंदिर, ब्लू फ्लैग समुद्री तट और कोणार्क के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा वस्त्र शिल्प में प्राचीन ओडिशा की कुशलता प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष हैंडलूम वाकाथन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई मॉडल पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पूरे शहर की परिक्रमा करेंगे।

इन प्रवासी भारतीयों को किया जाएगा सम्मानित
  1. प्रो. अजय राणे (ऑस्ट्रेलिया) सामुदायिक सेवा
  2. डॉ. मरियालेना जोन फर्नांडीज (ऑस्ट्रिया) शिक्षा
  3. डॉ. फिलोमेना ऐन मोहिनी हैरिस (बारबाडोस) चिकित्सा विज्ञान
  4. स्वामी संयुक्तानंद (फिजी) सामुदायिक सेवा
  5. सरस्वती विद्या निकेतन (गुयाना) सामुदायिक सेवा
  6. डॉ. लेख राज जुनेजा (जापान) विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  7. डॉ. प्रेम कुमार (किर्गिज़ गणराज्य) चिकित्सा विज्ञान
  8. सौखथवी चौधरी (लाओस) व्यवसाय
  9. कृष्ण सावजानी (मलावी) व्यवसाय
  10. ‘तन श्री’ डॉ. सुब्रमण्यम के.वी. सतसिवम (मलेशिया) राजनीति
  11. डॉ. सरिता बूडहू (मॉरीशस) सामुदायिक सेवा
  12. अभय कुमार (मोल्डोवा) व्यवसाय
  13. डॉ. राम निवास उर्फ ह्ला तुन (म्यांमार) शिक्षा
  14. जगन्नाथ शेखर आस्थाना (रोमानिया) व्यवसाय
  15. हिंदुस्तानी समाज (रूस) सामुदायिक सेवा
  16. सुधा रानी गुप्ता (रूस) शिक्षा
  17. डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद (सऊदी अरब) चिकित्सा विज्ञान
  18. अतुल अरविंद तेमुर्णीकर (सिंगापुर) शिक्षा
  19. रॉबर्ट मसीह नाहर (स्पेन) सामुदायिक सेवा
  20. डॉ. कौशिक लक्ष्मीदास रामैया (तंजानिया) चिकित्सा
  21. महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कांगालू ORTT (त्रिनिदाद और टोबैगो) सार्वजनिक मामलों
  22. रामकृष्णन शिवस्वामी अय्यर (संयुक्त अरब अमीरात) व्यवसाय
  23. बोंथला सुब्बैया सेटी रमेश बाबू (युगांडा) सामुदायिक सेवा
  24. बैरोनेस उषा कुमारी प्रशार (यूनाइटेड किंगडम) राजनीति
  25. डॉ. शरद लखनपाल (संयुक्त राज्य अमेरिका) चिकित्सा
  26. डॉ. शर्मिला फोर्ड (संयुक्त राज्य अमेरिका) सामुदायिक सेवा
  27. रवि कुमार एस. (संयुक्त राज्य अमेरिका) व्यवसाय (आईटी और परामर्श)
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x