Download App from

Politics : बिहार को लालटेन नहीं बिजली चाहिए : दिलीप जायसवाल

बिहार का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। ये बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
  • 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे
  • कर्पूरी उच्च विद्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

बेगूसराय | बिहार का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। प्रगति यात्रा और एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश बताता है कि हम 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये बातें शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि बिहार को लालटेन नहीं बल्कि बिजली की जरूरत है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

नीतीश कुमार का एक ही लक्ष्य, बिहार आगे बढ़े: उमेश कुशवाहा
जदूय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नए बिहार और नए भारत के निर्माण के लिए एनडीए को हर हाल में मजबूत बनाना होगा। हम एकसाथ हैं। आपलोगों को भी चुनाव तो यह लक्ष्य लेकर चलना होगा तभी हम 225 का आंकड़ा पार कर पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

जंगलराज में नहीं जाना चाहते लोग : अनिल सिंह
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने दावा किया कि बिहार में 225 से ज्यादा सीटें लाकर एनडीए सरकार बनाएगी। बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि यहां के लोगों को अब राजद का शासनकाल नहीं चाहिए। अब लोग कभी भी उस जंगलराज को नहीं चाहते।

बिहार की जनता के भविष्य के निर्धारण का मील का पत्थर साबित होगा विधानसभा चुनाव: सर्वेश कुमार
सम्मेलन को संबोधित करते हुए दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव बिहार की जनता के भविष्य के निर्धारण का मील का पत्थर साबित हाेगा। हम सब लोगों ने बिहार की गरीबी को देखा और अब प्रदेश की प्रगति को देख रहे हैं। हमें चुनाव से पहले इनकी तुलना करनी होगी। सिर्फ और सिर्फ एनडीए की सरकार ही बिहार की प्रगति का रास्ता, बिहार के विकास का रास्ता, बिहार के सामाजिक सद्भाव का रास्ता प्रशस्त कर सकती है।


दिलीप जायसवाल ने गाना गाया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गाना भी गाया। गाना के जरिए बताया कि
हरा बा कि भगवा बा
ब्लू बा कि लाल बा
एनडीए के सरकार बा
कानून के राज बा
आज भी है और
कल भी रहेगा।

सम्मेलन को इन लोगों ने किया संबोधित
सम्मेलन को खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, लोजपा के सुरेंद्र विवेक, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व विधायक रामानंद राम, ललन कुंवर, रामविनोद पासवान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, नगर निगम की उप महापौर अनिता देवी, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, जदयू के रूदल राय, भूमिपाल राय, हम के पियूष कुमार, लोजपा के प्रेम पासवान आदि ने संबोधित िकया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूदल राय और मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x