Download App from

POLITICS : बेगूसराय में ही रहेगा मक्का अनुसंधान केंद्र : शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र किसी अन्य राज्य में शिफ्ट नहीं किया जाएगा।
  • बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में दी जानकारी
  • केंद्रीय टेक्सटाइल सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा- अफवाह फैलाने वालों को जवाब मिल गया

नई दिल्ली/बेगूसराय | बेगूसराय के कुसमहौत स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक स्थानांतरित करने के मामले का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र नहीं अन्य स्थानांतरित नहीं होगा। कर्नाटक के शिवमोगा में नया केंद्र स्थापित होगा। हम छीनते नहीं नया खोलने का काम करते हैं। मोदी है तो मुमकिन है।

लोकसभा में क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने, सुनिए

गिरिराज सिंह ने कहा था-जब तक मैं हूं, अनुसंधान केंद्र शिफ्ट नहीं होगा : मुद्दा गरमाने के बाद केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था कि शिवराज सिंह के इस पत्र जारी होने के बाद मैंने टेलीफोन पर उनसे बात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि मक्का अनुसंधान केंद्र स्थानांतरित नहीं होगा। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना था कि जब केंद्र स्थानांतरित करने का पत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जारी किया तो इसे रोकने का भी पत्र जारी करें। इस मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा था कि रोकने का भी पत्र जारी हो जाएगा। विश्वास रखिए, जब तक मैं हूं कुसमहौत मक्का अनुसंधान केंद्र कहीं नहीं जाएगा। यह मोदी की गारंटी है कि किसी की हकमारी नहीं होगी। लोगों को विश्वास करना चाहिए कि सरकार विकास करने वाले मोदी के हाथ में है। अफवाह फैलाने वालों को जवाब मिल गया है।


तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को किसान विरोधी बताया : तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए और बीजेपी को बिहार और बिहार के किसानों से क्या परेशानी है? नीलगाय और बाढ़ की समस्या से जूझते हुए भी बिहार के किसान मक्का उत्पादन में पूरे देश में सबसे आगे हैं। उनके अनुसार, यह फैसला किसान और बिहार विरोधी है और बिहार के किसान इसका जवाब देंगे। बिहार के अन्नदाता इसका हिसाब करेंगे।

सवाल अब भी वही कि पत्र कब जारी होगा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भले ही लोकसभा में इस बात की घोषणा की हो कि बेगूसराय के कुसमहौत स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को कहीं शिफ्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन सवाल अब भी वही है कि इससे संबंधित आधिकारिक पत्र कब जारी होगा? इस बारे में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का कहना है कि यह बात बिल्कुल सही है कि जो बातें सदन के अंदर की जाती हैं वह रिकॉर्ड होता है, लेकिन जब मंत्री ने घोषणा कर दी है तो पत्र जारी करने में क्या दिक्कत?

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x