Download App from

Khelo India Youth Games : फुटबॉल में झारखंड की दोनों टीम बनी चैंपियन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बुधवार को पुरुष वर्ग में फुटबॉल का फाइनल मैच झारखंड और ओडिशा के बीच हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड ने ओडिशा को 5-4 से हराया।

बेगूसराय | खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) 2025 के तहत बुधवार को पुरुष वर्ग में फुटबॉल का फाइनल मैच तेघड़ा स्थित यमुना भगत स्टेडियम में खेला गया। मैच झारखंड और ओडिशा के बीच हुआ। खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में ओडिशा की टीम ने 4 गोल किए जबकि झारखंड ने 5 गोल दागे। झारखंड की टीम ओडिशा को 5-4 से हराकर चैंपियन बनी।

झारखंड की विजेता टीम को सम्‍मानित करते मटिहानी विधायक राजकुमार, डीएम तुषार सिंगला, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक और एसपी मनीष।

झारखंड ने 16वें मिनट में ही दागा पहला गोल : बुधवार को जब मुकाबला शुरू हुआ तो पहले हाफ के 16वें मिनट में ही झारखंड की ओर से मनीष हेम्ब्रम ने पहला गोल दाग दिया। मुकाबला कांटे रहा। पहले हाफ में झारखंड 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में झारखंड के दासमत मरांड ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद 69वें मिनट पर ओडिशा की ओर से कप्तान रॉनिक मांझी ने पहला और खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले ही दूसरा गोल दागा। मैच 2-2 गोल की बराबरी पर आ गया। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया।

39 डिग्री तापमान के बावजूद पूरा स्टेडियम जोश से भरा रहा : मटिहानी विधायक राजकुमार, बरौनी रिफाइनरी के प्रबंध निदेशक, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष ने जब चैंपियन टीम झारखंड के कप्तान रमेश खोया को चैंपियनशिप का कप प्रदान किया तो पूरा स्टेडियम जोश से भर गया। विजेता झारखंड की टीम को जिल पदाधिकारी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, वहीं रनरअप टीम ओडिशा को सिल्वर मेडल एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान के रनरअप मेघालय एवं मिजोरम को ब्रांच मेडल से सम्मानित किया गया।

महिला टीम ने भी शूटआउट में ही जीता था मुकाबला : मंगलवार को यमुना भगत स्टेडियम में ही महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेला गया था। दोनों ही टीम खेल समाप्त होने तक एक भी गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट हुआ। इसमें झारखंड की ओर से 6 पेनाल्टी गोल किए गए। जिसमें एलिजाबेद इक्का, रिया, अलका, रीना, ममता और कप्तान शिवानी ने पेनाल्टी गोल किया। वहीं तमिलनाडु की ओर से 5 पेनाल्टी गोल दागे गए। जिसमें माधरवा, कप्तान मोनिशा, किसका, काव्या और अंविता ने गोल किया। इस तरह तमिलनाडु मात्र 1 पेनाल्टी गोल से फाइनल मुकाबला हार गई।

महिला वर्ग की विजेता झारखंड टीम को सम्मानित करतीं मेयर पिंकी देवी, डीएम तुषार सिंगला।
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x