Download App from

विद्यालयों की स्वायत्तता का हनन कर रही Government : रंजन कुमार

प्राथमिक शिक्षक साझा मंच, बेगूसराय के समन्वय समिति के सदस्य रविवार को स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में शिक्षक अधियाचना सत्याग्रह पर बैठे।
  • प्राथमिक शिक्षक साझा मंच के सदस्य शिक्षक अधियाचना सत्याग्रह पर बैठे
  • प्रधानाध्यापकों ने कहा- शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना मुश्किल हो रहा

बेगूसराय | प्राथमिक शिक्षक साझा मंच, बेगूसराय के समन्वय समिति के सदस्य रविवार को स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में शिक्षक अधियाचना सत्याग्रह पर बैठे। सत्याग्रह में जिले के सभी प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत बेहतरीन कार्य के लिए जाने जाने वाले दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित हुए। सभी ने एक सुर में बिहार के विद्यालयों के संस्थागत अस्तित्व पर मंडराते खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त की।


हाशिए पर जा रहे उत्कृष्ट वातावरण : अभिषेक सिंह
प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह निराशाजनक है कि शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र अनुपात में शिक्षक पदस्थापित नहीं किए गए हैं। प्रधानाध्यापक अब अपने शिक्षकों और छात्रों को विद्यालय स्तर पर आवश्यक निर्देश देने में भी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। विद्यालयों को उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने वाले प्रयासों को हाशिए पर धकेला जा रहा है।

संबंधित खबर

Begusarai में 18 मई को शिक्षक अधियाचना सत्याग्रह

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x