Download App from

दिल्ली में corona संक्रमण के 23 केस मिले

हांगकांग और सिंगापुर में बड़े पैमाने पर दस्तक के बाद भारत में भी कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। 22 मई तक दिल्ली में कोरोना के कुल 23 केस मिले हैं।

नई दिल्ली/एजेंसी | हांगकांग और सिंगापुर में बड़े पैमाने पर दस्तक के बाद भारत में भी COVID-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 22 मई तक दिल्ली में कोरोना के कुल 23 केस मिले हैं। सभी की जांच प्राइवेट लैब में हुई है। दिल्ली सरकार यह पता लगा रही है कि ये 23 मरीज दिल्ली के हैं या बाहर के हैं। इन मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री क्या है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित दूसरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। अस्पताल परिसर में मास्क पहनने का परामर्श दिया गया है।

NCR में कोरोना के 9 मरीज : एनसीआर में अब तक कोरोना से नौ संक्रमित मिले हैं। इनमें गाजियाबाद में 4, गुरुग्राम में 3 और फरीदाबाद में 2 संक्रमित हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों को फिर से ट्रेंड करें : स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की एडवाइजरी के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 से निपटने के लिए फिर से ट्रेंड किया जाए। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो। अस्पताल एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म पोर्टल पर अपडेट करेंगे। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर रोजाना ब्योरा देना होगा।

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, डॉक्टरों और उनकी टीम के साथ समन्वय किया है। अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रखे है। लोकनायक अस्पताल में सभी पॉजिटिव कोविड-19 के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा जिससे नए वेरिएंट के बारे में पता लगाया जा सके।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x