Download App from

अभियान बसेरा 2 योजना : दरभंगा में 600 से अधिक परिवारों को वासभूमि का अधिकार मिला

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में अभियान बसेरा 2 योजना के तहत 600 से अधिक वासविहीन परिवारों को पर्चा दिया।
  • राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सभी लाभुकों को पर्चा बांटा
  • नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार और सांसद धर्मशीला गुप्ता भी मौजूद थींं

पटना | राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में वासगीत का पर्चा बांटा। उन्होंने अभियान बसेरा 2 योजना के तहत 600 से अधिक वासविहीन परिवारों को पर्चा दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य धर्मशीला गुप्ताभी मौजूद थींं। पर्चा प्राप्त करते समय कई परिवारों की आंखों में आभार व संतोष के भाव दिखाई दिए।

यह केवल जमीन का टुकड़ा भर नहीं बल्कि सपनों की बुनियाद है : मंत्री सरावगी ने कहा कि अभियान बसेरा-2 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है। इसका उद्देश्य किसी भी सुयोग्य वासविहीन परिवार को बिना वासभूमि के नहीं छोड़ना। गरीब परिवारों के लिए यह केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है बल्कि उनके सपनों की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को वासयोग्य भूमि का दस्तावेजी अधिकार दिया जा रहा है। सभी सुयोग्य श्रेणी के परिवारों को रहने के लिए घर देना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिलावार समीक्षा कर वैसे परिवारों के बीच पर्चा का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x