Download App from

YOGA में नकारात्मकता की कोई जगह नहीं : गिरिराज

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सर्वोदय नगर स्थित योग संस्थान के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। कहा कि योग में नकारात्मकता की जगह नहीं होती है।
  • गुरु पूर्णिमा के मौके पर योग संस्थान के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया

बेगूसराय | केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सर्वोदय नगर स्थित योग संस्थान के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। गुरु पूर्णिमा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग हमेशा सकारात्मक होता है। इसमें नकारात्मकता की कोई जगह नहीं होती है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम भर नहीं है बल्कि यह विज्ञान और साधना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व में स्थािपत करने का काम किया। समाज और प्रशासन एक हो जाए तो किसी भी शहर को विकसित होने से नहीं रोका जा सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं MLC सर्वेश कुमार : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग संस्थान के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। इस योग संस्थान में वर्तमान में जो भी सौंदर्यीकरण का काम हुआ है MLC उसमें सर्वेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान है। सर्वेश कुमार हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। सर्वेश कुमार कभी नकारात्मक बातें नहीं करते हैं। मंत्री ने कहा कि नगर विधायक कुंदन कुमार आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस योग संस्थान के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

संस्थान परिसर में आवासीय भवन बनेगा : एमएलसी सर्वेश कुमार
दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि परिसर में आवासीय भवन बनाया जाएगा। आवासीय भवन बन जाने से उन लोगों को सहुलियत होगी जो दूर दराज से आकर यहां योग सीखेंगे। जीवन को संचालित करने के लिए सेवा, प्रेम और दान की भावना का होना बहुत जरूरी है। स्थानीय विधायक कुंदन कुमार ने इस मौके पर योग की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मुंगेर योग आश्रम में युवाओं पर काफी रिसर्च किया गया है। इस योग संस्थान को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं करूंगा।

करियर ऑप्शन है योग : डीएम
डीएम तुषार सिंगल ने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन में शामिल है। यह जीने की एक पद्धति है। योग अब केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं है। युवाओं के लिए यह एक करियर ऑप्शन भी है। कार्यक्रम को योग प्रशिक्षक स्वामी भास्कर चौधरी ने भी संबोिधत किया। इससे पहले सभी अतिथियों का बुके और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग संस्थान के सचिव नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा प्रसाद राय ने किया। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर अनिता राय, योग शिक्षक स्वामी भास्कर चौधरी, आिर्कटेक्ट अनुपमा जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार अमर, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धनकू, योग संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. डीपी चौधरी आदि मौजूद थे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x