- रिफाइनरी टाउनशिप में चल रही दो दिवसीय 23वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
- सब जूनियर वर्ग के मुकाबले समाप्त, कैडेट और जूनियर के मुकाबले जारी
बेगूसराय | बरौनी रिफाइनरी के कल्याण केंद्र व जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हाॅल में दो दिवसीय 23वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने बताया कि मुकाबले के लिए तीन एरीना का निर्माण किया गया है। सब जूनियर वर्ग के मुकाबले सम्पन्न हो चुके हैं जबकि कैडेट वर्ग व जूनियर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बच्चों की पाठशाला के निदेशक रौशन कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया।
जिला ताइक्वांडो सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक के अंडर 16 किग्रा भार वर्ग में
अश्विक स बागमन (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक जीता जबकि निखिल कुमार (बलिया) को रजत, आलोक साहिल (बरौनी) को कांस्य पदक मिला। इसी तरह सब जूनियर बालिका के अंडर 35 किग्रा भार वर्ग में सुरुचि कुमारी (बरौनी)ने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वाति कुमारी (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) को रजत, अधिकजा (बरौनी) जानवी जीत (माउंट लिट्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक : किस वर्ग में कौन जीता
- अंडर 18 – रितेश कु (बलिया) स्वर्ण।
- अंडर 21 – राजवीर राज (माउंट लिट्रा) स्वर्ण।
- अंडर 23 – आदित्य राज (एस एस टाइगर) स्वर्ण।
- अंडर 25 – रौशन कुमार (जीवन शक्ति) स्वर्ण।
- अंडर 27 – अमित कुमार (बीहट) स्वर्ण।
- अंडर 29 – हरमीत कुमार (उड़ान इंटरनेशनल) स्वर्ण।
- अंडर 32 – आयुष कुमार (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण।
- अंडर 35 – दिव्यांशु राज (बरौनी) स्वर्ण।
- अंडर 38 – रोहन कुमार (बरौनी) स्वर्ण।
- अंडर 41 – अमर कुमार (बरौनी) स्वर्ण।
- अंडर 44 – आदित्य कुमार (माउंट लिट्रा) स्वर्ण।
- अंडर 50 – सोनू (माउंट लिट्रा) स्वर्ण।
- अंडर 60 – आयुष कुमार (एस एस टाइगर) स्वर्ण।
सब जूनियर बालिका वर्ग परिणाम
- अंडर 38 – अद्वैता रंजन (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) स्वर्ण।
- अंडर 41 – सिद्धि कुमारी (एस एस टाइगर) स्वर्ण।
- अंडर 47 – अवनी राज (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) स्वर्ण।
- अंडर 57 – अदिति कुमारी (एस एस टाइग) स्वर्ण।
