- महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की ओर से CSR के तहत कार्यक्रम
- छह दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
बेगूसराय | गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GGIMS) बेगूसराय में महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की प्रमुख कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल “महिंद्रा प्राइड क्लासरूम” के अंतर्गत छह दिवसीय विशेष अपस्किलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन GGIMS की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा झा, संस्थान के IQAC समन्वयक प्रो. (इं.) मुरारी कुमार तथा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के मास्टर ट्रेनर प्रेम रंजन ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा झा ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक एवं करियर उन्मुख प्रशिक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।