Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए जनता lockdown

बेगूसराय प्रमंडल बने इसके लिए अब संघर्ष तेज करने की जरूरत है। इसके लिए 2 अगस्त की रात 11 बजे से 3 अगस्त की सुबह 11 बजे जनता lockdown रहेगा।
  • 2 अगस्त की रात 11 बजे से 3 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लॉकडाउन
  • सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों और संगठनाें ने एकमत से लिया निर्णय

बेगूसराय | बेगूसराय प्रमंडल बने इसके लिए अब संघर्ष तेज करने की जरूरत है। जब याचना करने से अधिकार नहीं मिले तो उसे छीनना पड़ता है। CM नीतीश कुमार ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश में 10वां प्रमंडल बनाने की उनकी कोई मंशा नहीं है। तेजस्वी यादव विकास की बातें करते हैं। उनका कहना है कि अगर प्रदेश में राजद की सरकार बनी तो तीन महीने के अंदर बेगूसराय को प्रमंडल का दर्जा दे देंगे। ये बातें विधान पार्षद सह राजद नेत्री उर्मिला ठाकुर ने रविवार को सुहृदनगर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग का पुरजोर समर्थन करती है। इसके लिए जहां तक लड़ाई लड़नी हो वो साथ खड़ी रहेंगी। एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने जनता lockdown का समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने की।

सर्वदलीय बैठक का संचालन करते हुए सेवानिवृत्त विंग कमांडर रंजीत कुमार ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के बैनर तले 2 अगस्त की रात 11 बजे से 3 अगस्त की सुबह 11 बजे जनता lockdown रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, नेशनल हाईवे और ट्रेन संचालन को बाधित नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधान पार्षद सह जदयू के जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि वे बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग का समर्थन करते हैं। कहा कि प्रदेश में जितना विकास कार्य नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है उतना शायद ही किसी अन्य मुख्यमंत्री ने काल में हुआ हो। बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए हमें खगड़िया का भी सहयोग लेना होगा।

पूर्व विधायक एवं माकपा नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि बेगूसराय प्रमंडल बनने की हर कसौटी पर खरा उतरता है। चाहे वह जनसंख्या हो, भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक जरूरत या ऐतिहासिक पहचान हो। यह अब सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा, बल्कि आम जनता की सामूहिक आकांक्षा बन चुका है। वे इस आंदोलन में समिति के साथ हैं।

आमलोगों से अपील : अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और बेगूसराय को उसका न्यायोचित हक दिलाने की इस लड़ाई को सफल बनाएं। यह भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन को भविष्य में और तेज करने के लिए जनसहभागिता आधारित व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी।

अभियान और जनता lockdown को इनका समर्थन : बेगूसराय को प्रमंडल बनाओ अभियान और जनता lockdown को डिप्टी मेयर अनीता देवी, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राय, सीपीआइ के अनिल अंजान, भाकपा माले के राजेश श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता मो. हारून रशीद खान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेश कुमार, नवीन कुमार, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, आप के जितेंद्र राय, जन सुराज की रूपम कुमारी, रवि शंकर पोद्दार गांधी, AISF के अमरेश कुमार, NSUI के राजा कुमार, AISA के अजय कुमार, कर्मचारी महासंघ के मुरारी मोहन, सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह सहित समाजसेवी प्रकाश कुमार सिन्हा, समीर शेखर, जयराम दास, डॉ. संजय कुमार और राजेश कुमार आदि ने अपना समर्थन दिया है।

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!