- 10 अगस्त को होगी राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में बैठक
- पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य संघों का भी लिया जाएगा सहयोग
पटना | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरे राज्य में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महा-अभियान चलाएगा। इस दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी। इसके बाद हलका स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा।
विभाग के सचिव जय सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि महा-अभियान को सफल बनाने के लिए 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी स्तरों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवा संघों की सक्रिय भागीदारी देंगे। बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे।
बैठक में किस-किस संगठन के लोग भाग लेंगे
बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट), बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ एवं ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
यह अभियान 16 अगस्त, 2025 से 20 सितंबर, 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत, अमीन आपके घर आएंगे और आपकी राजस्व संबंधित समस्या का समाधान करेंगे।@NitishKumar @sanjay_saraogi @IPRDBihar #amin #mahaabhiyan #village #BiharNews #AtYourDoorstep #biharbhumi#BiharRevenueLandReformsDept pic.twitter.com/QHLVLdqy7Y
— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) August 2, 2025
Ghar- Ghar aweydan prapatr aur jamabandi ke copy bantney ke liye kya revenue bibhag ke pas lakhon zamin malik ka awasey pata hey kya. Yeh jamabandi ke saath cherchar ko chipaney ka tarika bhi ho sakta hey.puraney jamabandi ko online karney ke pahal swagatyogya hey. Mana yeh ja raha ke 2005- 06 ke baad chakbandi suru karney ke paschat prakhand level per karmchari aur rajaswkarmachari ke milibhagat sei jamabandi me khulkar cherchar kiya ja raha hey aur bhumi malik ko court ka sharan leyne ke liye majboor Kiya ja raha. Es praviti per ankush lagan aniwarya hey nahi toh yes yeh kawayad mahaj kagji abhiyan Tak simit rah jayega.