बेगूसराय | रतनपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस की ओर से 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के BLA-2 के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में करीब 350 बीएलओ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। श्रीमती अमिता भूषण ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सरकार और चुनाव आयोग की जो चोरी पकड़ी है उस चोरी से बचने का सबसे बड़ा हथियार हमारे BLA साथी हैं। बीएलए की भूमिका पूरे चुनाव में सबसे बड़ी होने वाली है।
इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे
श्रीमती भूषण ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास और स्थानीय समीकरणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों का हमेशा से गवाह रहा है। हर चुनौतियों से जूझते हुए कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस का झंडा बुलंद रखा है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हमने पहले भी चुनावी जीत का इतिहास रचा है और इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल होंगे। कार्यकर्ताओं ने पंचायत और बूथ स्तर पर आने वाली समस्याओं से प्रदेश के नेताओं को अवगत कराया, जिसका समाधान किया गया। प्रदेश से आए विवेक, प्रियांश, अमन सिद्दीकी, राजकुमार, मयंक ने विस्तारित रूप से बीएलओ को मार्गदर्शन दिया।
केम छो,
भैया ई त पूरा स्कैम छो,
राहुल गांधी जी ने #VoteChori पर जो फैक्ट रखा है उस चुनौती से ज़्यादा बड़ी चुनौती यह है कि मोदी जी टेलीप्रॉम्प्टर के साथ ही सही एकबार इस तरह का कोई प्रेजेंटेशन चाहे बेसिरपैर का ही क्यों न हो दे के दिखा दें! #VoteChori #RahulGandhiExposesECI #ECI pic.twitter.com/7gnI9HWpXZ— Amita Bhushan (@AmitaBhushan1) August 8, 2025