- जिले में आठ प्रखंडों के विद्यालय प्रभावित
- सबसे ज्यादा बछवाड़ा प्रखंड के 41 स्कूल बाढ़ की चपेट में
बेगूसराय | जिले के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। प्रतिदिन जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रोज नए इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। बाढ़ का पानी फैलने के कारण िजले के 8 प्रखंडों के 137 विद्यालय प्रभावित हो रहे हैं। यहां आने-जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न है। इसी कारण बेगूसराय के जिला दंडािधकारी तुषार सिंगला के न्यायालय ने इन बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 से 14 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है।
किस प्रखंड में कितने स्कूल बंद रहेंगे
- बछवाड़ा :- 41
- बलिया :- 27
- मटिहानी :- 24
- शाम्हो-अकहा-कुरहा :- 19
- तेघड़ा :- 9
- साहेबपुर कमाल :- 8
- बेगूसराय :- 7
- बरौनी :- 2
क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी : जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बलिया, मटिहानी, बछवाड़ा समेत कई बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के स्कूलों में शैक्षणिक कार्य और मिड-डे मील योजना पर रोक लगा दी गई है।
डीएम कोर्ट से जारी पत्र पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें