Download App from

घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी रोटी छीन रहे हैं: PM मोदी

देश में आजादी का 79वां पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया।

नई दिल्ली/एजेंसी | भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। लाल किले पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय गान के बाद लगभग सुबह 7:30 बजे भाषण शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान जब 75 वर्ष से एक प्रकाश बनकर हमे मार्ग दिखाता रहा है। भारत के संविधान निर्माता में अनेक महापुरुष जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, भीमराव अंबेडकर, पंडित नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इतना ही नहीं संविधान में हमारी नारी शक्ति का योगदान कम नहीं था। हंशा मेहता, बेला युधन जैसी महिलाओं ने भारत के संविधान को सशक्त करने की महत्वपूर्ण दिशा दिखाई है।

पीएम मोदी ने कहा, एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं होगा। ये घुसपैठिये भोले-भाले आदिवासियों को भ्रमित करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं ये देश सहन नहीं करेगा। इसलिए जब डेमोग्रॉफी परिवर्तन होता है सीमा के क्षेत्र में ये होता है तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट पैदा होता है, सामाजिक तनाव के बीच बो देता है, कोई देश अपना देश घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता है, तो हम भारत को कैसे कर सकते हैं।

आजादी का यह महापर्व 140 संकल्पों का पर्व है
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा, ‘आजादी का यह महापर्व 140 संकल्पों का पर्व है। आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है। हृदय उमंग से भरा हुआ है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। हर घर तिरंगा है। भारत के हर कोने से, हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।’

नक्सलवाद पर कहा – रेड कॉरडोर बन रहे हैं ग्रीन कॉरिडोर
कभी देश के 125 जिलों में नक्सलवाद अपनी जड़े जमा चुका था। आज 125 जिलों में कम होते होते हम 20 पर ले आए हैं। एक जमाना था जब बस्तर को याद करते ही नक्सलवाद, बम बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, उसी बस्तर में माओवाद नक्सल से मुक्त होने के बाद वहां के नौजवान ओलंपिक करते हैं, हजारो नौजवाना भारत माता की जय बोलकर खेल के मैदान में उतरते हैं। जो क्षेत्र कभी रेड कॉरडोर के रूप में जाने जाते थे वो आज विकास की ग्रीन कॉरिडोर बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से देशभर में लागू
पीएम मोदी ने कहा कि आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

दिवाली पर आपको डबल तोहफा दूंगा
पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। जीएसटी की दरें कम होंगी।

पीएम मोदी ने तोड़ा लाल किले से सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 101 मिनट का भाषण दिया। इससे पहले 2024 में उन्होंने लाल किले से ही सबसे लंबा भाषण 98 मिनट का दिया था। इससे पहले 2015 में उन्होंने 88 मिनट का भाषण दिया था। लाल किले से अब तक सबसे छोटा भाषण जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने 14-14 मिनट का दिया था। पीएम मोदी का सबसे छोटा भाषण 65 मिनट का है, जो उन्होंने 2014 में दिया था।

पीएम मोदी ने लगातार 12वीं बार फहराया तिरंगा
पीएम मोदी ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया है। लाल किले से सर्वाधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम है। वे 17 बार लाल किले के प्राचीर से झंडा फहरा चुके हैं। इंदिरा गांधी के नाम 11 बार लगातार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x