विनोद कर्ण/ सिमरिया धाम (बेगूसराय)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गंगा नदी पर बने एशिया के सबसे बड़े एवं पहले सिमरिया-औंटा सिक्स लेन पुल का उद्घाटन (लोकार्पण) किया। उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद थे। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल पर कुछ चहलकदमी की। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पुल के नीचे खड़ी आम जनता का गमछा लहराकर अभिवादन किया।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार दौरे की शुरुआत गयाजी से की। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद वे बेगूसराय पहुंचे और यहां जनता के बीच एक अलग ही अंदाज में नजर आए। हालांकि यहां उन्होंने जनता को संबोधित नहीं किया।
1:50 बजे हेलीपैड पर उतरे, 2:40 बजे रवाना हुए पीएम
प्रधानमंत्री वायुसेवा के तीन हेलीकॉप्टर के साथ NTPC बरौनी के हेलीपैड पर अपराह्न 1:50 बजे उतरे। यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जिला प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुंगेर आयुक्त अवनीश कुमार, डीआइजी आशीष भारती, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार ने भाग्य स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री फोर व्हीलर से पुल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एनएच 31 के दोनों किनारे लोगों का उन्होंने हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम मोदी अपराह्न 2:40 बजे हेलीकॉप्टर में सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए।
#WATCH | Begusarai, Bihar: Prime Minister Narendra Modi greets people during his roadshow in Begusarai
(Source: DD News) pic.twitter.com/Fu84xmKGPW
— ANI (@ANI) August 22, 2025
55 वर्षीया शिक्षिका खुशी से झूम उठी
सिमरिया धाम में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके स्वागत में पारंपरिक छठ गीत गाए गए। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात यूएमएस रेलवे बरौनी स्कूल की शिक्षिका 55 वर्षीय पिंकी कुमारी खुशी से झूम उठीं और नृत्य करने लगीं, जो आकर्षण का केंद्र बना।
यह सिक्स लेन पुल कितना जरूरी
यह पुल उत्तर बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में सहायक होगा। बिहार में सड़क नेटवर्क को लेकर पहले ही पटना से बख्तियारपुर तक चार लेन सड़क तैयार हो चुकी है। सिमरिया से खगड़िया तक चौड़ीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि खगड़िया से पूर्णिया तक चार लेन सड़क योजना पर तेजी से काम जारी है।
बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। इस दौरान लोगों में औंटा-सिमरिया पुल के लोकार्पण को लेकर जो जोश और उत्साह दिखा, वो अद्भुत था। मुझे विश्वास है कि यह पुल यहां के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। pic.twitter.com/HRxftWMjbW
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2025
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मुंगेर आयुक्त अवनीश कुमार, डीआइजी आशीष भारती, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार, के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, अमरेंद्र कुमार अमर समेत कई अन्य भी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
औंटा घाट –सिमरिया छह लेन गंगा पुल ने भविष्य के नए द्वार खोल दिए हैं। पटना से बेगूसराय तक सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित हुआ है। साथ ही, लोगों को जाम से भी मुक्ति मिली है। औंटा–सिमरिया महासेतु ने यहां के लोगों की जीवनशैली में व्यापक परिवर्तन लाया है। आइए, सुनते हैं यहां के… pic.twitter.com/r0pZuhwCyB
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) August 22, 2025
#WATCH | Begusarai DM Tushar Singla says, “Today is a very big day not only for Begusarai but for the whole of Bihar. It is a matter of pride for the people of Begusarai as PM Modi arrived here…The bridge has been inaugurated by PM Modi…The bridge will provide direct… https://t.co/781Z4Psx0W pic.twitter.com/cR1Ln3sEB2
— ANI (@ANI) August 22, 2025