बेगूसराय | भाकपा (माले) नेता सह खेतिहार ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, किसान महासभा जिलाध्यक्ष नवल किशोर तथा ज्ञान विज्ञान समिति के संतोष कुमार महतो और शशि ने मुंगेर से लौटने के बाद कहा कि वोटर अधिकार यात्रा आज केवल यात्रा नहीं, बल्कि जनांदोलन में तब्दील हो चुकी है। यह आंदोलन बिहार में बड़े बदलाव की आहट है। वोटिंग अधिकार पर S.I.R. के बहाने किए जा रहे हमले ने आम जनमानस को उद्वेलित कर दिया है। इसी के खिलाफ हर तबका मजदूर, किसान, छात्र, युवा, मेहनतकश महिलाएं, स्कीम वर्कर्स और वंचित समुदाय एकजुट होकर सड़कों पर उतर आया है। लोगों का गुस्सा और आक्रोश अब “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे में बदल चुका है।
