अहमदाबाद/एजेंसी | गुजरात के पंचमहाल स्थित शक्तिपीठ पावागढ़ में शनिवार को गुड्स रोपवे टूटने से छह की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, दो श्रमिक और दो अन्य शामिल हैं। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की पुष्टि पंचमहाल कलक्टर और पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हलोल के विधायक जयद्रथ सिंह परमार भी मौके पर पहुंचे हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तार टूटना बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक कहां के रहने वाले हैं, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
कैसे हुआ हादसा : जांच में सामने आया कि रोपवे टूटने से ट्रॉली में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पावागढ़ के विकास के लिए कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। गुड्स रोपवे से कंस्ट्रक्शन मैटेरियल को पर्वत के ऊपर चढ़ाया जा रहा था। ट्रॉली जब चार नंबर के टॉवर के पास पहुंची तो हादसा हुआ।
सुबह से बंद था यात्रियों का रोपवे : महाकाली मंदिर समुद्र तल से करीब 800 मीटर ऊंची पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक जाने के लिए दो अलग-अलग रोपवे है। एक रोपवे श्रद्धालुओं के लिए और दूसरा रोपवे सामान और निर्माण सामग्री ढोने के लिए है। शनिवार सुबह से खराब मौसम की वजह से यात्रियों के लिए रोपवे सेवा बंद कर दी गई थी।
2023 में भी रोपवे की रस्सी टूटी थी : पावागढ़ में 25 अगस्त 2023 को भी बड़ा हादसा होने से टला था। उस समय महाकाली मंदिर तक जाने वाली रोपवे की पिलर नंबर 4 की केबल बीच में ही टूट गई थी, जिससे 10 से ज्यादा यात्री हवा में बोगियों में फंस गए थे। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।
क्यों प्रसिद्ध है पावागढ़ शक्तिपीठ : पावागढ़ शक्ति पीठ मां काली को समर्पित मंदिर है। यह स्थान गुजरात का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां हर साल लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माना जाता है कि यहां सती माता का दाहिना पैर गिरा था। शारदीय नवरात्रि सहित अन्य पर्वों पर लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
પાવગઢમાં મંદિર પર ચાલતા કન્સ્ટ્રકશન કામ માટે બનાવાયેલ રૉપ-વે તૂટવાથી 6ના મોત..#Pavagadh pic.twitter.com/SBurjSZpA4
— Sagar Patoliya (@kathiyawadiii) September 6, 2025
एक एक करके गुजरात मॉडेल गवर्नेंस की बदसूरत सच्चाई सामने आ रही है .
रिपोर्टिंग के लिए धन्यवाद