बेगूसराय | जिले में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। कार्यक्रम के दाैरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 700 आशा वर्कर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद सर्वेश कुमार, विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मेयर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, डीएम तुषार सिंगला आिद उपस्थित थे।
स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता फैलाने हेतु स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से घर-आसपास सफाई अभियान चलाने की अपील की।
सदर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
इस अवसर पर सदर अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। यहां महिलाओं एवं बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।











