- आम जनता को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा
बेगूसराय। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन माननीय सांसद बेगूसराय-सह -केंद्रीय मंत्री, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने बताया कि जीविका दीदी की रसोई से समाहरणालय आने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम जनता को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। साथ ही यह पहल जीविका दीदियों को स्वावलंबन एवं आजीविका संवर्द्धन की दिशा में एक नया अवसर प्रदान करेगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी जाएगा।