बेगूसराय | रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में बेगूसराय जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें मंगलवार को ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल खेल (बालक-बालिका) का आयोजन किया गया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो में जिले के लगभग 300 बालक-बालिकाओं ने अंडर-14,17 व 19 वर्ग में भाग लिया।
प्रथम दिन बालिका वर्ग में अंडर 22 किलोग्राम में रिमझिम कुमारी (अनु – सू. स्कूल पोखरिया) ने स्वर्ण, अंडर 24 में छोटी कुमारी (एस.भी.आर +2 स्कूल) ने स्वर्ण पदक व निकिता शर्मा (माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव) ने रजत, अंडर 26 में आराधना कुमारी (उ एच एस अमीराबाद) ने स्वर्ण, शिवानी कुमारी (अनु.सू. स्कूल पोखरिया) ने रजत, अंजली कुमारी (माउंट लिट्रा स्कूल) ने कांस्य, अंडर 29 में कीर्ति कुमारी (एम. एस मधुरापुर) स्वर्ण, प्रीति कुमारी (म. वि. शोकहारा) ने रजत, सोनी कुमारी (अनु.सू. पोखरिया) ने कांस्य, अंडर 32 में राधा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने स्वर्ण, सृष्टि कुमारी (रा. म. वि. सफापुर) ने रजत, राधा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने कांस्य, अंडर 35 में साधना कुमारी (न्यू ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण, शीतल कुमारी (जी एम एस अनु. पोखरिया) रजत, चंदा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने कांस्य, अंडर 38 में स्तुति (माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण, रागनी कुमारी (यू एच एस कलावती बरबीघी) ने रजत, स्वर्णिका कुमारी (डी ए वी पब्लिक स्कूल) ने कांस्य, अंडर 38 में सिद्धि कुमारी (भी. के. पी. एस. बरौनी) ने स्वर्ण, स्मित कुमारी (यू एच एस कलावती) ने रजत, सोनाक्षी कुमारी (उड़ान स्कूल) ने कांस्य पकद जीता।