- प्रशांत किशोर ने 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने की बात कही थी
- RCP सिंह की बेटी, गणितज्ञ और भोजपुरी एक्टर को उतारा मैदान में
पटना/बेगूसराय | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की। लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम हैं। हालांकि कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर ने 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने की बात कही थी। गुरुवार को जब प्रत्यािशयों की सूची जारी की गई उस समय पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मौजूद थे। आश्चर्य की बात यह कि इस दौरान पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे। जनसुराज की पहली लिस्ट में जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी, भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय, आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह, गणितज्ञा प्रो. केसी सिन्हा समेत कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे।
जन सुराज दूसरी ऐसी पार्टी जिसने बेगूसराय में प्रत्याशी घोषित किए
बेगूसराय की बात करें तो पार्टी ने बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है। बेगूसराय से सुरेन्द्र कुमार सहनी और मटिहानी से IGIMS पटना के पूर्व डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इस तरह से देखें तो जिले में जन सुराज ऐसी दूसरी पार्टी बन गई है जिसने प्रत्याशी के नामों की घोषणा की। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी बिहार के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी ने बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
डॉ. अरुण लड़ेंगे पहला चुनाव
IGIMS पटना के पूर्व डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार सिंह मटिहानी के रामदीरी गांव निवासी हैं। वे इस बार पहला चुनाव लड़ेंगे। वहीं बेगूसराय विधानसभा सीट से सुरेन्द्र सहनी दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2009 के विधानसभा चुनाव में बेगूसराय से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। सुरेंद्र सहनी और उनकी पत्नी पंचायत स्तर पर अब तक नौ बार चुनाव लड़ चुके हैं। दूसरी ओर आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह भी गोपालगंज के अस्थावां से अपना पहला चुनाव लड़ेंगी। जनसुराज की लिस्ट में ज्यादातर जेडीयू के पुराने नेता या उनके परिवार के सदस्य को टिकट दिया गया है।
प्रत्याशियों की सूची
जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/5VFYHHWm1W
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) October 9, 2025
Jansuraj ney Vidhansabha chunav ko dekhtey huey 51 pratyasi ke suchi jari kar Bihar mein243 seat per chunav larney ka irada jata diya hey. Pehlebar chunav mein utartey huey AAP ke baad sabsey pehle pratyasi ke suchi jari ke hey. Begusarai aur Matihani chunav kshetra sey swaksh chhavi aur barey pad per aashin rahtey chikitsa khestra mein prasidhi hasil kiye pratyasi ko chunav mein utara hey. Suchi per agar nazar dalen toh usmey koi bhi dagdar chhavi ya pristbhumi wale ummedwar nahi dikhtey hein. Essey spast hey ke stahney samsaya ko uske nivaran karney ka wada kar jo bhi ummedwar voteron se samnway bananey mein safal hoga janta ka sneh aur vote usey hein hasil hoga, yeh tay hey.
Jansuraj party ney samajik sanrachna ko dekhtey huey sabhi jatigat samuh ko kshetra mein unke upasthiti ke maddeynazar ticketon ka bantwara kartey huey uchit pratinidhitw diya hey.