- जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 5वें दिन रहा जारी
- योग, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी प्रतयोगिता आयोजित
बेगूसराय | जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के पांचवें दिन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में एथलेटिक्स (बालिका) आयु वर्ग 14/17/19, योग बालक एवं बालिका, कबड्डी बालिका, खो-खो बालक एवं बालिका, तीरंदाजी खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल क्लब के साथ-साथ हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। मेडल लाओ और नौकरी पाओ के माध्यम से खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल से एकता का संदेश मिलता है।
खो-खो में खरमौली ने जीता खिताब
खो-खो आयु वर्ग 14 बालक में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागदह को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं खो-खो आयु वर्ग 17 बालक में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने ज्ञान भारती विद्यालय को हराकर विजेता का खिताब जीता। खो-खो आयु वर्ग 14 बालिका में मध्य विद्यालय कालेजिएट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली को हरा जीत हासिल की। खो-खो आयु वर्ग 17 बालिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतपुरा ने मध्य विद्यालय जोकिया को हराया। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, मनीष कुमार, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, अरविन्द कुमार, रंधीर कुमार सहित कबड्डी संघ के जिला सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल का योगदान रहा। प्रतियोगिता के तहत गांधी स्टेडियम में आज हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती खेल का आयोजन किया जाएगा।
एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी खेल विधाओं में चयनित खिलाड़ी
एथलेटिक्स