नई दिल्ली/एजेंसी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 काे लेकर NDA में सीट शेयरिंग का मामला रविवार को सुलझ गया। नई दिल्ली में रविवार को इुई बैठक में तय हुआ कि JDU और BJP 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीट, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र पासवान की रालोमो 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, संगठित व समर्पित एनडीए…आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
- भाजपा – 101 सीट
- जदयू – 101 सीट
- लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
- रालोमो – 6 सीट
- हम – 6 सीट
संगठित व समर्पित NDA…
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीटएनडीए के सभी दलों…
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) October 12, 2025
बिहार है तैयार- फिर से एनडीए सरकार : चिराग पासवान
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा, एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है। बिहार है तैयार- फिर से एनडीए सरकार। इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार पहले-बिहारी पहले’ के साथ!
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
🔹 BJP : 101
🔹 JDU : 101
🔹 LJP (R) : 29
🔹 RLM : 06
🔹 HAM : 06बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
हमें जितनी सीटें मिलीं, संतुष्ट हैं : जीतन राम मांझी
सीटों के बंटवारे पर जीतन राम मांझी ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा कि संसद में हमें सिर्फ एक सीट मिली थी, तब भी हमने कोई नाराजगी नहीं जताई थी। अब अगर बिहार विधानसभा चुनाव में हमें छह सीटें मिली हैं तो यह हाईकमान का फैसला है और हमें स्वीकार है। उन्होंने आगे कहा कि हमें जितना दिया गया है, हम उसमें संतुष्ट हैं। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है। बताते चलें कि मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे थे।
अभी मैं पटना निकल रहा हूँ…
वैसे एक बात बता दूँ मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूँ…
मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम साँस तक माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के साथ रहूँगा।
“बिहार में बहार होगी,
नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी”— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 12, 2025
इधर, BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद रविवार शाम BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी शुरू हो गई। बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम बड़े नेता दिल्ली पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। इस बैठक में चुनाव की खास रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।
BJP CEC meeting on #BiharElections2025 underway at the party headquarters in Delhi.
Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, party chief-Union Minister JP Nadda and others attend the meeting. pic.twitter.com/jDnjtueLZG
— ANI (@ANI) October 12, 2025
#WATCH | Delhi: Inside visuals of the CEC meeting at the BJP headquarters on #BiharElections2025 pic.twitter.com/d9jr0nuZFP
— ANI (@ANI) October 12, 2025
संबंधित खबर