पटना | नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को बिहार के सीएम के रूप में 10वीं बार शपथ ली। अपनी नई कैबिनेट में उन्होंने हर समुदाय को भागीदारी दी। कैबिनेट में नीतीश समेत 27 मंत्री हैं। मंत्रियों की सूची देखें तो टीम में सवर्ण, ओबीसी, दलित, महादलित, कुर्मी, कुशवाहा, निषाद, यादव, वैश्य, महिलाएं और मुसलमान को भी जगह दी गई है। विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड बहुमत (202) मिलने के बाद NDA खासकर भाजपा किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती। वह दिखाना चाहती है कि सभी वर्गों काे प्रतिनिधित्व दिया गया है। घटक दलों को भी जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत मंत्री पद दिया गया है।

32 राजपूत विधायक विधानसभा पहुंचे
इस बार राजपूत समाज समुदाय के 32 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें से 31 NDA के हैं। राजपूतों को उम्मीद थी कि डिप्टी सीएम की कुर्सी समाज के किसी विधायक को मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके एवज में में चार राजपूत विधायकों को मंत्री बनाया गया।

दो विधायकों का मंत्री बनना पिता रामविलास के सपने का सच होना: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि बिहार की नई सरकार में उनकी पार्टी के दो विधायकों को जगह मिलना एक “बड़ी जीत” है, जिसका सपना उनके दिवंगत पिता राम विलास पासवान ने लंबे समय तक देखा था। चिराग ने कहा कि चुनावी जनादेश ने पार्टी पर “विकसित बिहार” की दिशा में काम करने की “बड़ी जिम्मेदारियां” भी सौंपी हैं।



आज बिहार में नई सरकार के गठन के पश्चात बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। pic.twitter.com/WycmAM3NLs
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) November 20, 2025

संबंधित खबर










