- राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता का दूसरा दिन
बेगूसराय | स्थानीय गांधी स्टेडियम में दूसरे दिन मंगलवार को राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 बालक के पांच मैच खेले गए। आज के टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि मुंगेर की टीम बिना खेले ही मैच जीत गई। अंतिम समय में सारण ने उसे वॉकओवर दे दिया। बता दें कि यह टूर्नामेंट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि भारत खेलों में वैश्विक स्तर पर नया मुकाम हासिल कर रहा है। पिछले एक महीने में विभिन्न खेल विधाओं की भारत की महिला टीम ने 3 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ पसंदीदा खेल में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।
खेले गए मुकाबले के परिणाम
- पहला मैच :- कोशी बनाम सारण। परिणाम :- ड्रॉ (1-1 गोल)
- दूसरा मैच :- दरभंगा बनाम मुंगेर। परिणाम :- ड्रॉ (0-0 गोल)
- तीसरा मैच :- मगध बनाम तिरहुत। परिणाम :- मगध 3 गोल से जीता।
- चौथा मैच :- सारण बनाम मुंगेर। परिणाम :- सारण के वॉकओवर से मुंगेर जीता।
- पांचवां मैच :- कोशी बनाम दरभंगा। परिणाम :- कोशी 2-1 से जीता।
संबंधित खबर










