- बालक-बालिका वर्ग में होगी प्रतियोगिता
- रजौड़ा स्थित यमुना इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में होगा आयोजन
बेगूसराय | शहर में 8 से 11 दिसंबर तक एक बार फिर से शतरंज की बिसात पर काले और सफेद मोहरे अपनी चाल चलेंगे। इस संबंध में बेगूसराय शतरंज अकादमी की आयोजन सचिव विजेता कुमारी ने बताया कि अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बेगूसराय शतरंज अकादमी की ओर से बेगूसराय के रजौड़ा स्थित यमुना इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में BIHAR STATE U-17 CHESS CHAMPIONSHIP-2025 (बालक एवं बालिका) का आयोजन किया रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों वर्ग से पहले दो स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर -17 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतिभागियों को 500 रुपए देनी होगी इंट्री फी
अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 500 रुपए इंट्री फी देनी होगी। प्रतिभागियों को बिहार का निवासी होना अनिवार्य है और उनका जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी जबकि पहले राउंड की शुरुआत 10 बजे से होगी।

प्रथम आने वालों को 5000 हजार नकद के साथ ट्रॉफी और मेडल
बेगूसराय शतरंज अकादमी के संजीव कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम आने वाले दोनों वर्ग के खिलाड़ियों को 5000 नकद के साथ ट्रॉफी और मेडल दिया जाएगा। जबकि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
अब तक 50 से अधिक खिलाड़ी रजिस्टर्ड
U-17 CHESS CHAMPIONSHIP में भाग लेने के लिए बिहार के 11 जिलों के 50 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बताया गया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बालक वर्ग से अब तक 31 और बालिका वर्ग से करीब 17 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 31 बालकों में से 2 AGM, 1 AFM और 1 ACM हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 दिसंबर है।










