Download App from

सलौना में अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से क्षोभ

बखरी | सलौना ‌रेल यात्री संघर्ष समिति ने सलौना स्टेशन पर पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने पर गहरी निराशा प्रकट किया है। ट्रेन का संचालन सोमवार 23 फरवरी से नियमित रूप से शुरू हो गया है।

सांसद गिरिराज और मंत्री संजय पासवान पर दिलचस्पी नहीं लेने का आरोप
सलौना ‌रेल यात्री संघर्ष समिति के विकास वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि सलौना स्टेशन पर पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होना बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह व बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान की विफलता है। उन्होंने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने सलौना स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कोई दिलचस्पी नहीं ली। अगर दिलचस्पी ली होती तो इस ट्रेन का ठहराव सलौना स्टेशन पर अवश्य होता।
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में तीन ठहराव और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में एक भी नहीं
उन्होंने कहा कि सलौना स्टेशन से कम महत्व के स्टेशनों पर उक्त ट्रेन का स्टाॅपेज दिया गया है, लेकिन बखरी-सलौना के साथ रेलवे का सौतेला व्यवहार जारी है। विकास वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के तीन स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव है, मगर बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण सलौना स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x