Download App from

त्रिलोकी सिंह सर्वसम्मति से बने बाघा सेक्टर के अध्यक्ष

बेगूसराय | जनता दल (यू) महानगर के बाघा सेक्टर अध्यक्ष पद के चयन के लिए सोमवार को लोहिया नगर, वार्ड संख्या–28 स्थित कुंदन कुमार सिंह उर्फ पिंटू के आवास पर बैठक आयोजित की गई। चुनाव प्रभारी कुंदन कुमार सिन्हा एवं पर्यवेक्षक घनश्याम महतो की उपस्थिति में क्रियाशील सदस्यों की बैठक बुलाई गई।

बैठक में सक्रिय सदस्य फुलेना राय ने त्रिलोकी सिंह और मंटून पासवान के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक में मंटून पासवान ने ही सर्वसम्मति से बाघा सेक्टर अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी सिंह (वार्ड संख्या–29, क्रियाशील सदस्य संख्या–77536) के नाम का समर्थन किया। इस प्रकार सर्वसम्मति से त्रिलोकी सिंह को बाघा सेक्टर अध्यक्ष मनोनीत हुए।

चुनाव प्रभारी कुंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि महानगर संगठन एक मजबूत एवं धारदार संगठन की दिशा में अग्रसर है, जो जनता दल (यू) को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत करेगा। बैठक में फुलेना राय, अमित शाह, दुर्गा रजक, त्रिलोकी सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम पासवान, मानूं पासवान, पंकज कुमार सिंह, वीरचंद पटेल, कन्हैया शाह, अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x