बेगूसराय (मंझौल) | मंझौल स्थित जलेवार सेवा समिति के वत्स आश्रम में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। समिति के उपाध्यक्ष इं. रौशन कुमार, कमलाकान्त सिंह, विजयशंकर सिंह ने वत्स आश्रम की बेहतर संरचना, आमजन से जुड़ी सुख-सुविधा के साथ-साथा वत्स सेवा समिति के मुख्य उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर अपने विचार रखे। मोहन सिंह, रामाज्ञा सिंह ने कहा कि हम आने वाले दिनों में बेहतर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह गप्पू, कन्हैया कुमार, चंदन कुमार ने कहा कि जलेवार सेवा समिति जिला ही नहीं पूरे बिहार में बेहतर कार्य कर रही है। जगह-जगह बैठक कर वत्स आश्रम को व्यवस्थित करने के लिए सामूहिक रूप से चर्चा कर काम को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। रामनारायण सिंह ने कहा कि वत्स आश्रम से जुड़े सदस्य बेहतर कार्य करते हुए काफी आगे बढ़ रहे हैं, जिससे सदस्यों का मनोबल बढ़ा है। इस आश्रम की संरचना को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्य करने के लिए और समाज को बेहतर दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए काम हो रहा है।










