बेगूसराय | भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के अधीन भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से संचालित दस दिवसीय प्राकृतिक सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी निरंजन कुमार के हाथों प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि भारतीय वन्यजीव संस्थान की ओर से गंगा नदी की सफाई और उसके आस पास रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके बीच विभिन्न सामग्रियों के निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इसी कड़ी में कुंभी ग्राम के बिहार सरकार भवन परिसर में दस दिवसीय प्रकृति सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।

जिसमें 35 महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और प्रशिक्षित महिलाओं से आग्रह किया कि अपने इस कौशल का उपयोग अपने जीवन स्तर को सुदृढ़ करने के लिए करें और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण में भी भी अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन भारतीय वन्य जीव संस्थान के ट्रेनर बिभा रावत ने किया। मौके पर असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर राहुल राज, गंगा प्रहरी :-रोजिदा खातून, लक्ष्मी कुमारी उपस्थित थी।










