Download App from

मछली विक्रेता दो दिनों तक बंद रखेंगे दुकान

  • नगर निगम ने जगह खाली करने का दिया आदेश
  • बिना वैकल्पिक जगह मिले नहीं हटेंगे

बेगूसराय | पावर हाउस चौक स्थित मछली विक्रेता दुकानदारों को नगर निगम प्रशासन की ओर से जगह खाली करने को कहा गया है। इसे लेकर मछली विक्रेताओं में काफी रोष है। इसके विरोध में दुकानदारों ने दो दिनों तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। इसे लेकर साेमवार को मुंगेरीगंज मछली बाजार व्यायाम शाला तुरहा टोला में दुकानदारों ने सम्मेलन आयोजित हुआ। इस स्थापना सम्मेलन की अध्यक्षता मोहम्मद रियाज उर्फ भगलू ने की।

शासन एवं प्रशासन दोनों का चेहरा गरीब विरोधी : अंजान
भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि आए दिन शासन एवं प्रशासन दोनों का चेहरा गरीब विरोधी होता जा रहा है। संविधान ने तमाम लोगों को गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार दिया है। इसे अंगूठा दिखाया जा रहा है। अंजान ने कहा कि ये लोग पहले एनएच से दक्षिण पावर हाउस चौक पर दुकान चलाते थे। नगर निगम प्रशासन के द्वारा ही इन लोगों को वहां से हटाकर उसी के सामने एनएच के उत्तर जगह आवंटित किया गया, जहां ये लोग दुकान अभी रहे हैं। अब यहां से बिना वैकल्पिक जगह दिए हटाने का आदेश देना, कहीं से उचित नहीं है। अंजान ने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि आप दुकान हर हालत में घेराबंदी के अंदर ही रखें। वहां पर्याप्त जगह है, आवश्यकता है उन जगहों को उस लायक बनाने की जो निगम प्रशासन को करना चाहिए। ताकि ग्राहक भी अपनी सवारी एनएच छोड़कर लगा सकें।

संगठन का नामकरण, 15 सदस्यीय कमेटी गठित
कारोबार को व्यवस्थित करने एवं निगम प्रशासन से संवाद का आदान-प्रदान करने के लिए मछली विक्रेता दुकानदार संघ पावर हाउस चौक बेगूसराय के नाम से संगठन का नामाकरण किया गया। 15 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए अध्यक्ष मोहम्मद रियाज उर्फ भगलू को, सचिव अमरजीत शाह एवं कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार को बनाया गया। गोलू कुमार को उपाध्यक्ष के लिए एवं रमेश कुमार का चयन सहसचिव बनाया गया। मुख्य संरक्षक भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान को बनाया गया। इन लोगों के अलावा बंटी कुमार, अजय कुमार, विलास कुमार, कुंदन कुमार, गोरेलाल सहनी, आकाश कुमार, प्रमोद कुमार, टुनटुन शाह एवं गोलू कुमार को कमेटी में लिया गया है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x