- मंझाैल के दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मंझाैल नगर इकाई ने किया संगोष्ठी
बेगूसराय (मंझौल) | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को महिला नेतृत्व, विकास व आर्थिक आत्मनिर्भरता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी, डेजी कुमारी व सुप्रिया विशेष रूप से मौजूद रहीं। शिक्षिका किरण कुमारी एवं छात्रा रिया कुमारी ने कहा कि वर्तमान नारीशक्ति के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह लैंगिक समानता, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और उपलब्धियाें का जश्न मनाता है। इससे महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के साथ-साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी सुरक्षित कार्यस्थल और उच्च शिक्षा कौशल के अवसर मिलते हैं।









